धर्म-अध्यात्म

पांच दिवसीय राम रामायण यज्ञ: घने जंगल में हो रहा अनुष्ठान

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कांगरिया जंगल में कांगरिया देव स्थान पर पांच दिवसीय राम रामायण यज्ञ चल रहा है।
शनिवार को यज्ञ में तीसरे दिन पहाड़ी पर स्थित प्राचीन पाषाण प्रतिमाओं का पवित्र जल से अभिषेक किया और सिंदूर से श्रृंगार किया गया। धार्मिक आयोजन के तीसरे दिन बेहरी, बागली, इंदौर, उदयनगर, डबलचौकी, खुड़ैल, खंडेल, नयापुरा छतरपुरा, हाटपिपलिया से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
यहां के महंत भगवानदास महाराज ने बताया, कि ऊपर पहाड़ी पर स्थित पाषाण प्रतिमाओं की संख्या 2 अंको में हैं। अनुष्ठान के तीसरे दिन क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता छगन राठौर और जटाशंकर सेवा समिति के संरक्षक अभय बडोला, सपना बैरागी, सुरेश बैरागी, रोहित राठौर, राजेंद्र पाटीदार, कैलाश नायक, मनोहर गामी, चंपालाल पाटीदार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यज्ञ करने वाले आचार्य सुनील गुरु पाठक एवं पं. महाकाल ने बताया कि दूरस्थ जंगल में धार्मिक अनुष्ठान मंगल होने से प्रकृति शुद्ध हो रही है। 5 दिन तक चलने वाले इस यज्ञ में शाम को 2 घंटे तक सत्संग भी होता है, जिसके जरिए सनातन धर्म की चर्चा की जाती है। कांगरिया देवस्थान घने जंगल में स्थित होने से सुबह एवं शाम कई प्रकार के पक्षियों का और रात्रि में जंगली जानवर दिखाई देना सामान्य है। पांच दिवसीय यज्ञ में प्रतिदिन प्राकृतिक औषधि से आहुति दी जा रही है। इससे वातावरण भी सुगंधित और मंत्रमुग्ध करने वाला है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button