प्रशासनिक

वरिष्ठ नागरिक संस्था के नवीन पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था के नवीन पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह संस्था सभागृह में हुआ। संस्था अध्यक्ष ओपी पाराशर ने बताया, कि वरिष्ठ नागरिक संस्था का निर्विरोध निर्वाचन होने के पश्चात शपथ विधि समारोह सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण निहारिका सिंह के मुख्य आतिथ्य, डॉ. डीपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं संस्था संरक्षक डॉ. एमवी भाले के विशेष आतिथ्य में रखा गया।

न्यायाधीश श्रीमती सिंह ने संस्था के निर्वाचित अध्यक्ष पाराशर, उपाध्यक्ष हिमांशुकुमार डाली, सचिव श्रवण कानूनगो, कोषाध्यक्ष विपिन कुमावत, संयुक्त सचिव बंशीधर चावड़ा, कार्यकारिणी सदस्य गंगासिंह सोलंकी, शीलनाथ आरस, मनोहर डी. सिन्हा, वीणा भार्गव, केसी नागर, एसके शाह को संस्था के उद्देश्यों को दायित्व पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने की शपथ दिलाई। भाषण में श्री पाराशर ने संस्था की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। नवीन पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत पुरुषोत्तम व्यास, अरविंद पांडे, डॉ. डीके तिवारी, डॉ. बीके तिवारी, देवेंद्र पंडित, अनिल नाइक, बाबूलाल मालवीय, श्री किजवाड़कर, डॉ. वाटवे, बाबूलाल मालवीय, महिला प्रतिनिधि के रूप में मीणा जाधव, रश्मि पांडेकर, पूर्णिमा सिंह, शोभा नाइक, लीला चौहान आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button