देवास

Dewas weather मानसून सत्र में जिले में 612 मिमी से अधिक बारिश

Share
Dewas weather
Dewas weather

– खातेगांव में सबसे ज्यादा और सोनकच्छ में सबसे कम बारिश

देवास। इस मानसून सत्र में देवास जिले में अब तक 612.89 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घण्टे में 75 मिमी बारिश हुई। यह औसत रूप से 8.33 मिमी है।

पिछले 24 घण्टे में देवास में 6, टोंकखुर्द में 6, सोनकच्छ में 2, हाटपीपल्या में 4 मिमी, बागली में 22, उदयनगर में 24 मिमी, कन्नौद में 3, सतवास में 7 मिमी तथा खातेगांव में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

पिछले साल इस समय तक 619.80 मिमी बारिश हो चुकी थी। देवास जिले की औसत बारिश 1067.08 मिमी है।

इस मानसून सत्र में सबसे अधिक बारिश खातेगांव के वर्षा मापन केंद्र में 789 मिमी रिकॉर्ड की गई है। जबकि सबसे कम बारिश सोनकच्छ में 494 मिमी हुई।

मंगलवार को देवास में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इंटरनेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार वातावरण में 84 प्रतिशत आद्रता है। हवा की गति 14 किमी प्रति घण्टे है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button