खुशियों की पोटली कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

– दीपावली पर जरूरतमंद बच्चों संग बांटी खुशियां
देवास। दीपावली के शुभ अवसर पर सर्व श्री हरि वेलफेयर सोसाइटी एवं लायंस क्लब देवास गोल्ड के संयुक्त तत्वावधान में “खुशियों की पोटली” कार्यक्रम का आयोजन श्री हरि गार्डन, गोमती नगर में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां और रोशनी फैलाना था। इस अवसर पर बच्चों को उपहार स्वरूप “खुशियों की पोटली” वितरित की गई, जिसमें मिठाइयां, दीपक, बाती तेल, टी शर्ट, पटाखे, खिलौने एवं अन्य उपयोगी सामग्री शामिल थी। अतिथियों ने बच्चों संग समय बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन, एमआईसी मेंबर गणेश पटेल, विधानसभा संयोजक ओम जोशी, सीनियर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री एवं पूर्व महापौर रेखा वर्मा, डॉ. समीरा नईम शामिल रहे।
लायंस क्लब गोल्ड एवं सर्व श्री हरि वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष हिना राठौर एवं पूरी टीम सोनल शर्मा, आशा पटेल, नेहा छाबड़िया, तरुणा जाट, ज्योति सिंह, सपना सिंह शुभांगी राठौर, मुस्कान राठौर, हर्षा तिवारी, जया सोनी, स्वाति नामदेव, कृपाली राणा सहित पूरी टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन मोनिका शर्मा ने किया तथा आभार सफीया कुरैशी ने व्यक्त किया।





