धर्म-अध्यात्म

संत-महात्माओं के सानिध्य में मां चामुंडा सेवा समिति सेवा पंडाल का शुभारंभ कल

Share

 

– प्रतिदिन यज्ञ-हवन व कन्या भोज का होगा आयोजन

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान विगत 42 वर्षों से मां चामुंडा पहाड़ी पर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा के दर्शनार्थ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा पंडाल लगाया जाता है।

इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि महापर्व पर घट स्थापना के साथ सीढ़ी मार्ग स्थित उदासीन मठ पर ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, स्वामी रामनारायण महाराज, पूर्णानंद महाराज के सानिध्य में एवं जनप्रतिनिधि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर, मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर ऋतुराज सिंह, एसपी पुनीत गेहलोत, बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सीनियर कमांडेंट के आतिथ्य में 19 मार्च को सुबह 10 बजे मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया जाएगा।

समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि सेवा पंडाल पर 9 दिनों तक भक्तों को निशुल्क फरियाली छाछ वितरित की जाएगी। साथ ही 9 दिनों तक पं. देवीशंकर तिवारी के आचार्यत्व में प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक यज्ञ हवन होगा। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छाछ का वितरण किया जाएगा। यज्ञ के बाद प्रतिदिन कन्याओं को भोजन कराया जाएगा।

मां चामुंडा सेवा समिति पदाधिकारी नरेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष प्रतापसिंह मेहता, उमेदसिंह राठौड़, राजेश गोस्वामी, इंदरसिंह गौड़, ओमप्रकाश पटेल, दिनेश सांवलिया, शशिकांत गुप्ता, नारायण व्यास, अभिषेक अवस्थी, अवधेश तिवारी, प्रदीप लाठी, मातृशक्ति मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान ने नवरात्रि महापर्व पर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है।

Back to top button