प्रशासनिक
खातेगांव एवं हरणगांव में होटल/रेस्टोरेन्टों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खातेगांव द्वारा हरणगांव एवं खातेगांव में घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने के लिए होटल/रेस्टोरेन्टों की जांच की गई।
जांच के दौरान हरणगांव में 4 प्रतिष्ठानों से 7 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं खातेगांव में 9 प्रतिष्ठानों से 10 घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग करते पाए जाने पर घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त कर संबंधितों के विरूद्ध प्रकरण तैयार किए गए। इन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




