क्राइम

24 घंटे के भीतर मोबाइल लूट का खुलासा, CCTV और व्हाट्सएप से पकड़े गए शातिर बदमाश

Share

 

• मधुमिलन चौराहा स्थित फालूदा दुकान संचालक को डरा-धमकाकर लूटा था मोबाइल

देवास। दिनदहाड़े फालूदा दुकान संचालक से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम्’ के तहत 50 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर और व्हाट्सएप ग्रुप की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा गया, जिनसे लूटा गया मोबाइल और बाइक सहित 1.60 लाख रुपए का माल बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा शहर में अड़ीबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 11 मार्च को मधुमिलन चौराहा स्थित ‘भेरूनाथ फालूदा आइसक्रीम’ के ठेले पर फरियादी बबलू मौजूद था। दोपहर करीब 12:15 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फरियादी को मारपीट का डर दिखाकर धमकाया और उसका कीमती मोबाइल (POCO C-61) लूटकर फरार हो गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने “ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्धों के हुलिए को ‘पुलिस कम्युनिटी व्हाट्सएप ग्रुप’ में साझा किया गया, जिससे आरोपियों की पहचान समीर पिता संदीप परमार निवासी दशहरा मैदान क्षिप्रा देवास व सुधांशु पिता विरेन्द्र गुप्ता निवासी मालवीयनगर इन्दौर हाल मुकाम क्षिप्रा देवास के रूप में हुई। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल बरामद कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी श्री चौरसिया, उनि गौरव नगावत, प्रआर शैलेन्द्र राणा (थाना कोतवाली), आर अजय जाट, नरेन्द्र सिरसाम, लक्ष्मीकांत थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास एवं सायबर सेल टीम से प्रआर सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button