देवास

स्व. लालसिंह नागर की स्मृति में 7.20 लाख का दान, रावत परिवार की पहल बनी मिसाल

Share

 

 

बरोठा में स्वर्गीय लालसिंह नागर (सर) की स्मृति में रावत परिवार ने निर्माण हेतु लाखों रुपए दान देने की घोषणा कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिससे समाज के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

बरोठा (अमर चौधरी)। स्व. लालसिंह नागर (सर) के उत्तर कार्य के उपरांत उनके परिवार द्वारा कुल 7 लाख 20 हजार रुपए की राशि समाज में निर्माण के लिए दान देने की घोषणा की गई। इसमें नागर सर द्वारा पूर्व में उज्जैन धाकड़ समाज धर्मशाला के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की जा चुकी थी, जिसकी दूसरी किश्त पगड़ी रस्म के दौरान डॉ. सुनील नागर द्वारा अदा की गई।

इसी क्रम में उनकी स्मृति में बरोठा धाकड़ समाज धर्मशाला को 20 हजार रुपए का साउंड सिस्टम भी भेंट किया गया। पगड़ी रस्म के अवसर पर उनके भतीजे बहादुर सिंह रावत ने अपने पिता स्व. बद्रीलाल जी एवं माता स्व. गीताबाई की स्मृति में बड़ा योगदान देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उज्जैन धाकड़ समाज धर्मशाला में 5 लाख रुपए तथा बरोठा धाकड़ समाज धर्मशाला में 1 लाख रुपए का दान दिया जाएगा।

समाज के वरिष्ठजनों ने रावत परिवार की इस सराहनीय पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बताया।

Back to top button