शिक्षा

जिरवाय की स्वर्णा का नवोदय विद्यालय में चयन

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। समीपस्थ ग्राम जिरवाय की होनहार छात्रा स्वर्णा जसोना ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राहुल जसोना की सुपुत्री स्वर्णा, जो शिवम ब्रेनी बियर स्कूल की छात्रा हैं, ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 96.25% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। स्वर्णा की इस शानदार सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, दृढ़ लगन, अनुशासन और परिवार का मार्गदर्शन अहम रहा। विशेष रूप से उनके दादाजी तेजसिंह जसोना के संस्कार और प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्वर्णा के नवोदय विद्यालय में चयन पर डॉ. अनारसिंह ठाकुर, कमलसिंह टांक, भंवरसिंह सेंधव, सुरेंद्रसिंह सेकली, लाखनसिंह जसोना, धीरज सिंह और विजेंद्रसिंह जसोना सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Back to top button