देवास
कॉलोनीवासियों ने मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

देवास। सावन के प्रथम दिवस पर पर्यावरण के संरक्षण हेतु बद्रीधाम नगर एवं अग्रवाल नगर के रहवासियों द्वारा श्री नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर गार्डन में फूलों और फलों के पौधे लगाए एवं इन पौधों के बड़े होने तक इनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त पूरे गार्डन की सफाई भी की।
इस अवसर पर मनोज बिंदल, रविंद्र पराड़कर, सत्यनारायण कामदार, राजेंद्र मोदी, संजय भास्कर, सचिन सोनी, हेमंत चौधरी, सूरज पारस्कर, प्रसाद काका एवं यादवजी आदि रहवासी उपस्थित रहे।




