शिक्षा
शिक्षक चिंतामण पटेल को दी विदाई

शिप्रा (राजेश बराना)। शासकीय प्रावि काेकलाखेड़ी के शिक्षक चिंतामण पटेल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह रखा गया। राजेश चौहान, गोपाल पटेल एवं मनोज पटेल ने शाल-श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया। उन्हें ढोल-नगाड़े के साथ ग्राम सुनवानी महाकाल तक ले जाया गया। इस अवसर पर कैलोद संकुल के योगेंद्र कानूनगो, महेश चौधरी, बहादुरसिंह देवड़ा, राजेंद्र चौहान, राहुल पटेल, चंद्रप्रतापसिंह चावड़ा, सुनील चौहान, हरिओम चौधरी, सुरेशचंद्र वर्मा, रानी मुकाती एवं शाला के विद्यार्थी उपस्थित रहे।




