क्राइम
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

सिरोल्या (अमर चौधरी)। देवास-बरोठा मुख्य मार्ग पर ग्राम नापाखेड़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार रात 9:30 बजे एक बाइक सवार की मौत हो गई एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
डायल 112 पर जानकारी प्राप्त हुई थी। उसके बाद डायल 112 एवं बरोठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सड़क दुर्घटना में घायल दो बाइक चालकों को देवास जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां रवि पिता सुनेर उम्र 23 वर्ष निवासी नायता बापच्या की मौत हो गई। वहीं अर्जुन रावत का अस्पताल में उपचार चल रहा है। रवि भानेज एवं अर्जुन रिश्ते के मामा लगते थे।
शनिवार को जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बरोठा टीआई सवितासिंह जाटव ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री राहत कैशलेस योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिल रहा त्वरित उपचार का लाभ




