देवासधर्म-अध्यात्म

नागर ब्राह्मण परिषद के दीपावली मिलन समारोह में दिखी सामाजिक एकता और सद्भाव की झलक

अन्नकूट महोत्सव के साथ मेधावी विद्यार्थियों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं समाजसेवियों का किया अभिनंदन

Share

 

देवास। मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद, शाखा देवास द्वारा आयोजित दीपावली मिलन, अन्नकूट एवं मेधावी छात्र प्रोत्साहन समारोह में सामाजिक एकता, संस्कार और सद्भाव की छटा देखने को मिली।

विश्वकर्मा परिसर में आयोजित समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों, समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे शिक्षकों का अभिनंदन किया गया।

मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद, शाखा देवास द्वारा दीपावली मिलन, अन्नकूट एवं मेधावी छात्र प्रोत्साहन समारोह विश्वकर्मा परिसर में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सदस्य दिनेशचंद्र नागर एवं परिवार ने संत शिरोमणि नरसी मेहता के चित्र के अनावरण तथा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष केदार रावल एवं महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष सोनिया मंडलोई ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती प्रिया नागर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शाखा अध्यक्ष राजेंद्र पौराणिक, महिला मंडल शाखा अध्यक्ष प्रेमलता नागर एवं आयोजन के यजमान मधुसूदन नागर सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे।

समारोह में प्रदेशाध्यक्ष श्री रावल एवं महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मंडलोई ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सक्रियता, सामूहिक सहभागिता और सदस्यों के बीच परस्पर आत्मीयता में निहित होती है। देवास शाखा द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयास समाज को जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने वाले हैं।

विगत एक वर्ष में शैक्षणिक सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक राजेंद्र शर्मा, इंदिरा नागर, अनिता धर्मेंद्र नागर एवं नीलकमल त्रिवेदी का अभिनंदन किया गया।
सदस्य दिनेशचंद्र नागर एवं राघवेंद्र मेहता का शाल, श्रीफल एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया गया।

स्व. श्रीमती प्रिया नागर स्मृति मेधावी छात्र प्रोत्साहन समारोह अंतर्गत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। स्व. उपेन्द्र नारायण मेहता की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से उनके सुपुत्र यतीन्द्र मेहता एवं राजेश मेहता द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सेवा प्रदान कर रहे शिक्षक भुवनेश मेहता एवं रश्मि मेहता का शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मोहित पंड्या ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन में शाखा महासचिव नितिन नागर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ल, सांस्कृतिक सचिव संदीप भारती, अक्षित शुक्ल, हर्ष नागर तथा महिला मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा शर्मा सहित दिव्या नागर, सरिता शर्मा, सुश्री मीना नागर, नीता मेहता एवं सुश्री शिवानी नागर का सराहनीय सहयोग रहा। शाखा अध्यक्ष राजेंद्र पौराणिक ने आभार व्यक्त किया।

Back to top button