स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री राहत कैशलेस योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिल रहा त्वरित उपचार का लाभ

Share

 

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में देवास जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री राहत कैशलेस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को उपचार के प्रारंभिक महत्वपूर्ण समय में आर्थिक बाधाओं से मुक्त रखते हुए तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में जिला देवास में अब तक 211 सड़क दुर्घटना प्रकरणों को अनुमोदित (Approved) तथा 35 प्रकरणों को प्री-अप्रूव (Pre-Approved) कराया जा चुका है।

उक्त प्रकरणों के अंतर्गत अब तक 75 मामलों में कुल 15 लाख 57 हजार 740 रुपए की राशि विभिन्न अस्पतालों को भुगतान की जा चुकी है, जिससे घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका है।

पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अधिकतम लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से पात्र प्रकरणों को लगातार प्रधानमंत्री राहत कैशलेस योजना के अंतर्गत अनुमोदित कराया जा रहा है। जिला पुलिस एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन की रक्षा करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि प्रधानमंत्री राहत कैशलेस योजना का लाभ समय पर प्रदान किया जा सके एवं बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके।

Back to top button