पिकअप वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब, बरोठा पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम टिनोनिया में पकड़ा

बरोठा (अमर चौधरी)। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ देवास पुलिस द्वारा चलाएं जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बरोठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टिनोनिया माता टेकरी के पास पीकअप वाहन में एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बरोठा प्रभारी निरीक्षक सविता सिंह जाटव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान टिनोनिया माता टेकरी के पास नाकाबंदी की। जहां पिकअप वाहन आते दिखा, जिसे पुलिस ने रोका। पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 09 जीजे 0618 को चेक करते हुए 2 पेटी देशी प्लेन शराब, 2 पेटी बियर बोल्ट केन, 1 पेटी बैग पाइपर अवैध शराब की मिली।
वाहन चालक से उक्त शराब की पेटियों के बारे में पूछते हुए स्वयं के द्वारा रखना एवं विक्रय करना बताया गया। शराब लाने के बारे में भी अन्य आरोपी की जानकारी दी गई है। आरोपी संजू मौर्य निवासी ग्राम शिवनी थाना खुड़ैल जिला इंदौर के विरुद्ध थाना बरोठा में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीकृत विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
सराहनीय कार्य- सविता सिंह थाना प्रभारी बरोठा, सउनि सुनील इक्का, प्रआर सुरपाल सिंघाड़, तेजसिंह सिन्हा, नंदराम भूरिया, आर विजेन्द्र सिसौदिया, जगदीश वर्मा, आर चालक दिनेश पटेल, अशोक, सैनिक मुकेश पटेल, एफआरवी चालक संदीप पटेल थाना बरोठा देवास की सराहनीय भूमिका रही।



