आपका शहर

सम्मान समारोह एवं 100 मीटर चैम्पियनशिप आयोजित

देवास (राजेश बराना)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 100 मीटर चैम्पियनशिप एवं सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग व देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 100 मीटर रैस एवं नारीरत्न सम्मान समारोह का आयोजन हिन्द फौज एवं देवास जिला कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से रखा गया।

इसमें मुख्य अतिथि मोनिका शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, जिला सांख्यकी अधिकारी अर्चना टोकेकर, विक्रम अवार्डी रागिनि चौहान, जिला खेल अधिकारी हेमन्त सुवीर, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष कुमेरसिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव
श्रीवास्तव उपस्थित रहें। नारी रत्न से सम्मानित खिलाड़ी सीमा गिरी, श्रजनीका लोखंडे, आरती दायमा, मीना राव, मोना तिवारी, नलिनी कलेलकर, लीला कुमावत, श्रीजी अग्रवाल, मेघना पुरोहित, अंशुमन खातरकर का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता व कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र गोस्वामी ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button