आपका शहर

रक्तदान महादान: पुंजापुरा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

Share

पुंजापुरा (बाबू हनवाल)। शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र पुंजापुरा में आयोजित रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के इस पुनीत अभियान में सहयोग दिया।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जैसे ही लोगों को रक्तदान शिविर की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण केंद्र पहुंचने लगे। चिकित्सकीय टीम की देखरेख में सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद रक्तदान कराया गया।

डॉ. अनिल धनगर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है।

शिविर में मुख्य रूप से रायसिंह बछानिया, चंदर डोडवे सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को जूस एवं अल्पाहार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। रक्तदाताओं ने भी इस सेवा कार्य में भाग लेकर संतोष व्यक्त किया।

Back to top button