आरडीएसएस अंतर्गत भाटखेड़ी बिजली ग्रिड ऊर्जीकृत

इंदौर। शासन की महत्वपूर्ण योजना रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) अंतर्गत रतलाम जिले का सांतवां और उज्जैन संभाग का 34वां बिजली ग्रिड प्रोटोकॉल के साथ शुक्रवार को भाटखेड़ी में ऊर्जीकृत किया गया।
रतलाम ग्रामीण संभाग के भाटखेड़ी के इस 33/11 केवी के 5 एमवीए क्षमता के नए ग्रिड से हजारों ग्रामीणों को पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली मिलेगी। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने इस ग्रिड निर्माण के लिए रतलाम जिले के बिजली कार्मिकों को बधाई दी हैं।
रतलाम जिले में आरडीएसएस अंतर्गत राजाखेड़ी, बरखेड़ी, गुर्जर बर्डिया, आम्बा, बड़ायला माताजी, नायन और अब भाटखेड़ी में ग्रिड तैयार हुए हैं। उज्जैन संभाग में आरडीएसएस अंतर्गत रतलाम जिले के 7 ग्रिडों को मिलाकर कुल 34 ग्रिडों से बिजली मिलने लगी हैं। संभाग में उज्जैन जिले में 10, शाजापुर में 8, देवास में 5, आगर में 2, मंदसौर में 2 ग्रिड इस योजना में तैयार होकर आपूर्ति कर रहे हैं।




