देवासप्रशासनिकशिक्षा

सनातन धर्म संस्कृति के अनुरूप कन्याओं ने भोजन मंत्र बोलकर किया भोजन ग्रहण

Share

नवरात्रि पर्व पर कन्या भोज में शामिल हुई सतपुड़ा एकेडमी की कन्याएं
– कन्या पूजन कर उपहार भेंट किए

देवास। देवास गौरव दिवस महोत्सव के अन्तर्गत पुलिस परेड ग्राउंड पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतपुड़ा एकेडमी की कन्याएं भी शामिल हुईं। वरिष्ठजन एवं अधिकारियों ने कंकू बिंदी लगाकर कन्या पूजन किया, उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया एवं कन्याओं को भोजन कराया। कन्याओं ने मां अनपूर्णा का ध्यान कर सनातन धर्म संस्कृति के अनुरूप भोजन मंत्र बोलकर भोजन ग्रहण किया। संस्था के अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने चर्चा करते हुए बताया कि संस्था द्वारा श्रेष्ठ शिक्षा के साथ-साथ सनातन धर्म संस्कृति की शिक्षा भी बच्चों को दी जाती है। संस्था के श्रेष्ठतम उद्देश्य को ग्रहण करते हुए ये बच्चे अनुशासन के साथ संस्कार के अनुरूप अपने लक्ष्य की ओर सदैव आगे बढ़ रहे हैं, जो हमारे लिए बड़े गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button