क्राइम

उज्जैन हाईवे पर घूम रहा था अवैध पिस्टल लेकर, पुलिस ने दबोचा

Share

आगामी त्योहारों को देखते हुए बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्रवाई, देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

देवास। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के पास से देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस मिला। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को हिरासत में लेकर हथियार जब्त किया गया। बरामद हथियारों की कीमत करीब 15,300 रुपए बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने, परिवहन करने एवं अवैध हथियारों से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एलआर) अभिषेक गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस प्रीति कटारे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध फायर आर्म्स रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति अवैध हथियार लेकर उज्जैन हाईवे तरफ घुम रहा है।

विश्वसनीय मुखबिरों की सूचना होने से तत्काल दबिश एवं घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी का नाम पता पूछते उसने अपना नाम नवाब खान उम्र 42 साल निवासी कांटाफोड़ का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक प्रीति कटारे, उप निरीक्षक राकेश सिंह, गोपाल चौधरी, शुभम व्यास, आरके शर्मा, प्रधान आरक्षक हिमांशु कुशवाह, अभिषेक पांडे, कमल वर्मा, रविंद्र यादव, आरक्षक उमेश भदोरिया, दीपेंद्र शर्मा, संदीप यादव, आरक्षक सिराज, प्रदीप यादव, विशाल हहाड़ा, रोहित रोजडे, सैनिक भगवान पटेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button