राज्य

प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) भर्ती-2026 की प्रायोगिक परीक्षा 27 को

Share

 

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत प्रायोगिक परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 27 सितम्बर 2026 को मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल में आयोजित की जाएगी।

प्रायोगिक परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर अपना प्रवेश पत्र एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं।

Back to top button