खेत-खलियान

सिरोल्या में हुई किसान संगोष्ठी: सोयाबीन-गेहूं और बीज उत्पादन पर हुई चर्चा

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम सिरोल्या में धृति महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

संगोष्ठी में किसानों को धृति एफपीओ के कार्यों एवं किसानों को मिलने वाले लाभ, बीज उत्पादन कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती तथा खेती में आने वाली प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।

किसानों के साथ फसल उत्पादन में बढ़ती लागत, कीट-रोग प्रबंधन, मिट्टी की गुणवत्ता एवं कृषि उपज के उचित मूल्य जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में एफपीओ के माध्यम से सोयाबीन एवं गेहूं बीज उत्पादन कर खरीदी को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। किसानों को बताया गया कि सामूहिक रूप से एफपीओ के माध्यम से उपज का विपणन करने से किसानों को बेहतर बाजार संपर्क, पारदर्शी खरीदी व्यवस्था एवं उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। साथ ही किसानों को पुनर्योजी कृषि एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने तथा मिट्टी की उर्वरता और कृषि की लागत को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

किसानों ने धृति महिला फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एफपीओ की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता का भरोसा दिलाया। संगोष्ठी का उद्देश्य किसानों को संगठित कर कृषि को लाभदायक, टिकाऊ एवं व्यवसायिक बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में सॉलिडरीडाड से डॉ. सुरेश मोटवानी, पूर्वा दीक्षित, कृषि विभाग से लोकेश गंगराडे, विलाशराव पाटिल, राहुल जायसवाल, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. आरपी शर्मा, डॉ. केएस भार्गव, रोहित यादव, अंतिम वासुरे, अनिल ठाकुर, ग्राम पंचायत नापाखेड़ी सरपंच बबिता पटेल, सिरोल्या सरपंच मनीषा चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र बैरागी, गोपाल पटेल, कंचन पाल, योगेंद्र चौधरी, प्रमोद मंडलोई उपस्थित थे।

Back to top button