50 टीन चद्दरें चोरी कर ले गया था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 2 लाख का माल बरामद किया

हाटपीपल्या पुलिस ने मामले का किया खुलासा
देवास। हाटपीपल्या थाना क्षेत्र में टीन शेड की चद्दरें चोरी होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 50 टीन चद्दरें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।
पुलिस के अनुसार फरियादी अनोखीलाल राजोरिया ने हाटपीपल्या थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) एच.एन. बाथम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली संजय सिंह बेस के निर्देशन में थाना प्रभारी हाटपीपल्या निरीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई ।
टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोपाल राठौड़ निवासी घुड़िया को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने टीन चद्दरें चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई 50 टीन शेड चद्दरें बरामद कीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हाटपीपल्या निरीक्षक दीपक यादव, उप निरीक्षक कविता माले, प्रधान आरक्षक राहुल संतौर, प्रधान आरक्षक अनिल मनी, आरक्षक अमित नाहर, सैनिक जालम सिंह राजपूत एवं सैनिक अर्जुनसिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।



