खेत-खलियान

बार-बार बिजली गुल होने और ट्रांसफार्मर की समस्या से परेशान किसानों ने बिजली कंपनी कार्यालय पर दिया धरना

Share

 

बरोठा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। बार-बार बिजली संबंधी दिक्कतों और ट्रांसफार्मर पर बढ़ते लोड से परेशान किसानों का आक्रोश बुधवार को सामने आया।

भारतीय किसान संघ तहसील बरोठा के नेतृत्व में किसानों ने बिजली कंपनी बरोठा के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर अपनी समस्याएं उठाईं। किसानों की प्रमुख मांग 200 केवी के ट्रांसफार्मर को दो अलग-अलग 100-100 केवी के ट्रांसफार्मर में विभाजित करने की थी, ताकि बार-बार आने वाली बिजली संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सके।

धरने के बाद बिजली कंपनी की ओर से किसानों की मांग पर कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर विभाजन के संबंध में आदेश जारी किए गए। इससे किसानों को लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

धरना-प्रदर्शन में भारतीय किसान संघ के संभागीय मंत्री बहादुर सिंह राजपूत, तहसील मंत्री बृजेश नागर, ग्राम समिति के कार्यकारिणी सदस्य सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और समस्याओं का स्थायी निराकरण करने की मांग उठाई।

Back to top button