राजनीति

15 अगस्त की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक, 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

Share

 

देवास। आगामी दिनों में आजादी के त्योहार 15 अगस्त को उल्लासपूर्वक मनाने और उसके पूर्व 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में जिला शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।

जिला कार्यालय पर हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा और आजादी के त्यौहार के मौके पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने उठाए अहम मुद्दे 

इस मौके पर वरिष्ठ नेता गुरुचरण सिंह सलूजा, प्रदीप चौधरी, शौकत हुसैन, उमेश झंवर, रोशन रायकवार, मनोज हेतावल, इशान राणा, नीरज नागर, रूपेश कल्याणे, दिग्विजय सिंह झाला आदि नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक में कल्याण सिंह पवार, कमल मुकाती, विकास बारोड़, प्रहलाद मिस्त्री, डॉ.गजेन्द्र सिंह तोमर, परवेज़ शेख, शाहजी हाशमी, डॉ.मंसूर शेख, अविनाश जेठवा, आरिफ मेव, रईस खान डैनी, रितेश सोनी, एम. जहीर शेख, रईस कामदार, वीरेन्द्र परदेसी, प्रथम सिंह पंवार, कमलेश गुप्ता, धर्मेंद्र पटेल, जीवन श्रीवास आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रवक्ता हारिस गजधर ने किया और आभार विमल चौधरी ने माना।

Back to top button