स्पोर्टस

देवास एथलेटिक्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, जितेन्द्रसिंह गौड़ बने अध्यक्ष

Share

देवास। जिले में एथलेटिक्स खेल को नई दिशा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवास एथलेटिक्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जितेन्द्रसिंह गौड़ को एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

बैठक में जिले में एथलेटिक्स गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में अनुभवी एवं युवा खेल प्रशासकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में जितेन्द्रसिंह गौड़, उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य के रूप में आशीष मसीह, सुरेन्द्र बिड़ला, सदाकत अली, लखन योगी, विनोदसिंह नामदेव एवं उमेश सोनार को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव मनोज सिंह, सह सचिव सुभाष पेन्टर, युनुस खान, सुमित जोशी, हर्षित गौड़, अंकित अमझारिया एवं विकास गोविंद बनाए गए हैं। रेणु सिंह को कोषाध्यक्ष तथा वीरेन्द्रसिंह ठाकुर को वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनोद सिंह, असलम मंसूरी, राहुल कोरी, राकेश सिसोदिया, अजय शाह, शुभम पटेल, जितेन्द्र सिंह सौड़ी, अजय सिंह राठौड़, होशियार सिंह एवं दुर्गा प्रसाद सोनी को शामिल किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री गौड़ ने कहा कि एसोसिएशन का लक्ष्य जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और नियमित प्रतियोगिताओं का आयोजन करना होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से देवास में एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया।

 

Back to top button