गुरु हमारे जीवन का पथ प्रदर्शक होता है- मेघा शर्मा
शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में गुरु पूर्णिमा मनाई

देवास। गुरु हमारे जीवन का पथ प्रदर्शक होता है। गुरु विद्यार्थियों को जीवन के सर्वोच्च पद पर जाने के लिए तैयार करता है।
यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुस्कान ड्रीम्स एनजीओ की प्रोजेक्ट मैनेजर मेघा शर्मा ने प्रकट किए। अतिथियों ने सर्वप्रथम सरस्वती पूजन किया। सभी बच्चों से मुस्कान ड्रीम्स प्रोजेक्ट के बारे में फीडबैक लिया गया। सभी बच्चों ने कहा कि इससे उनके शैक्षणिक स्तर में बहुत सुधार हुआ है और उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि मुस्कान ड्रीम संस्था की उजाला चतुर्वेदी, अभिषेक परिहार, केशव झा, मधुसूदन बाड़ोलिया ने सभी बच्चों को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। विद्यालय के शिक्षकों और अतिथियों को बच्चों ने पेन भेंट किए। विद्यालय के सभी सभी बच्चों को चॉकलेट, केक तथा उपहार वितारित किए गये। स्कूल की नाजमा खान, शकुंतला मालवीय, प्रियंका गौड़, सुश्री सूर्यबाला बघेल एवं पालक उपस्थित थे।




