खेत-खलियान

मुख्यमंत्री से सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत दूरदर्शन पर देंगे खेती के गुर, किसानों के सवालों का होगा लाइव समाधान

Share

 

 

देवास। मध्यप्रदेश दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले विशेष कृषि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत (छोटी चुरलाय) 6 जुलाई को शाम 6 बजे लाइव चर्चा में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में किसान भाई खेती-किसानी से जुड़े अपने सवाल कृषि विशेषज्ञों से पूछ सकेंगे और वैज्ञानिक सलाह प्राप्त कर सकेंगे।

राजपूत विशेष रूप से आलू, प्याज, लहसुन, गेहूं और चना जैसी प्रमुख फसलों की उन्नत खेती के साथ-साथ मिश्रित खेती (मिक्स्ड फार्मिंग) के सफल मॉडल के लिए भी जाने जाते हैं। वे खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर भी किसानों का मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों तक व्यवहारिक और वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकें।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश-
मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत केवल आधुनिक और मिश्रित खेती के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। वे अपने खेतों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से वृक्षारोपण, जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

राजपूत का मानना है कि “समृद्ध किसान और सुरक्षित पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं।” इसी सोच के साथ वे खेती में प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग और हरित कृषि को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

 

Back to top button