क्राइम

टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला: चीन से लौटते ही मुख्य आरोपी मुकेश विज दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Share

 

– देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 दिन में 5 आरोपियों को दबोचा

देवास। टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुकेश विज को देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

देवास के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 मजदूरों की मौत, 15 घायल

आरोपी चीन के ग्वांग्झू (Guangzhou) से फ्लाइट द्वारा 21 मई की सुबह भारत लौटा था, जहां पहले से अलर्ट देवास पुलिस की विशेष टीम ने उसे एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के सख्त निर्देश एवं डीजीपी कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को देवास पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरे देश में “लुक आउट सर्कुलर (LOC)” जारी कराया गया था। इसी के आधार पर एयरपोर्ट पर उसकी पहचान कर तुरंत हिरासत में लिया गया। मामले में फरार एक अन्य आरोपी महेश चौहान निवासी उत्तराखंड को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की पेशेवर जांच, तकनीकी सहयोग और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 13 सदस्यीय विशेष SIT का गठन किया था। फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

बताया गया कि घटना के 24 घंटे के भीतर ही फैक्ट्री लाइसेंसी अनिल मालवीय और मुख्य ठेकेदार मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं दो दिन पहले फैक्ट्री के संयुक्त संचालक कपिल विज को भी दिल्ली से पकड़ा जा चुका है। टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला: दिल्ली से आरोपी कपिल वीज गिरफ्तार, SIT की लगातार कार्रवाई

अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एडीजी उज्जैन जोन Rakesh Gupta एवं डीआईजी उज्जैन रेंज Navneet Bhasin के सतत पर्यवेक्षण में देवास police लगातार मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि विस्फोट प्रकरण के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्‍टर ने आरोपी अनिल मालवीय एवं आजास खान पर एनएसए के तहत कार्रवाई की

Back to top button