क्राइम

कलेक्‍टर ने आरोपी अनिल मालवीय एवं आरोपी आजास खान पर एनएसए के तहत कार्रवाई की

Share

 

आरोपियों को तीन माह तक की अवधि के लिए निरुद्ध कर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखा जाएगा

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज सिंह ने आरोपी अनिल पिता दिनेश मालवीय एवं आरोपी आजास पिता नजाम खान के विरूद्ध लोक व्यवस्था के अनुरक्षण के प्रतिकूल किसी भी रीति से कार्य करने से रोकने के अभिप्राय से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

कलेक्‍टर श्री सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 की उप धारा (2) में प्रदत्त शक्तियों अन्तर्गत दोनों आरोपियों के विरुद्ध निरुद्ध आदेश जारी किया है। आरोपियों को तीन माह तक की अवधि के लिए निरुद्ध कर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखा जाएगा। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

➡️ संबंधित खबरें भी पढ़ें:

देवास के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 मजदूरों की मौत, 25 घायल

प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना का जायजा लेने घटना स्थल पहुंचे

संभाग आयुक्‍त आशीष सिंह ने टोंककला में संचालित आतिशबाजी विनिर्माण/विक्रय फैक्ट्री में घटित घटना की मजिस्ट्रियल जांच संस्थित की

कलेक्‍टर ने पटाखा लायसेंसी अनिल मालवीय को रासुका के अंतर्गत किया निरुद्ध, पटाखा लाइसेंस को भी किया निलंबित

Back to top button