कलेक्टर ने मकान सूचीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रगणक को किया निलंबित

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनगणना 2027 मकान सूचीकरण जैसे अतिमहत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रगणक मेहरबानसिंह छावड़ी, प्रा.शि.प्रा.वि.रिछीखो द्वारा आज दिनांक तक भी मकान सूचीकरण के कार्य का प्रारंभ नहीं करने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील कार्यालय खातेगावं रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी। कार्यवाही तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी खातेगांव के प्रस्ताव के आधार पर की गई।
संबंधित खबरें-
– कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित
– कलेक्टर की सख्ती: फर्जी हस्ताक्षर और जाली आदेश मामले में 3 कर्मचारी निलंबित
– संभागायुक्त आशीष सिंह ने मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखंड सोनकच्छ को किया निलंबित
– संभागायुक्त आशीष सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित




