प्रशासनिक

कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

Share

 

देवास। एसडीएम अभिषेक शर्मा ने ग्राम छापरी तहसील देवास में पदस्थ पटवारी शैलेन्द्र साहू को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधान के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय टप्पा बरोठा तहसील देवास में रहेगा तथा निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।

आदेश में उल्लेख है कि ग्राम छापरी में पदस्थ पटवारी शैलेंद्र साहू के संबंध में राजस्व कार्य सीमांकन आदि नहीं किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। इस संबंध में ग्राम छापरी में लंबित सीमांकन प्रकरणों का अवलोकन किया गया जिसमें पटवारी हल्का द्वारा कई प्रकरणों में वर्तमान दिनांक तक सीमांकन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया।

Back to top button