प्रशासनिक

संभागायुक्त आशीष सिंह ने मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड सोनकच्छ को किया निलंबित

Share

 

देवास। संभागायुक्त उज्जैन आशीष सिंह ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड सोनकच्छ डॉ. राकेश कुमार को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। संभाग आयुक्त उज्जैन श्री सिंह ने कार्यवाही कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर की है।

निलंबन आदेश की प्रभावशीलता के दौरान मुख्यालय कार्यालय क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग उज्जैन रहेगा। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी। मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड सोनकच्छ जिला देवास की अन्य शासन आदेश होने तक आगामी व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला देवास करेंगे।

Back to top button