क्राइम

देवास शहर व भौंरासा क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share

 

– ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर छापा, 37 हजार की अवैध शराब जब्त

देवास। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शहर और भौंरासा क्षेत्र में दबिश देकर टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की और आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में 5 मई को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने देवास शहर और भौरासा क्षेत्र के ढाबों व संदिग्ध स्थानों पर मुखबिर सूचना के आधार पर सर्चिंग अभियान चलाया। टीम ने अग्रसेन नगर में हरदीप सिंह के रिहायशी मकान तथा सादीखेड़ा गांव की एक किराना दुकान पर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान 24 बोतल व्हिस्की, 100 पाव विदेशी मदिरा (व्हिस्की) और 18 बीयर जब्त की गईं।

जब्त की गई शराब की कुल कीमत करीब 37 हजार 600 रुपये आंकी गई है। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार, आरक्षक सुरेंद्र, आशीष गुप्ता, निहाल खत्री, सैनिक किशोर, अनिल और अनिल चौहान शामिल रहे।

👉 अवैध शराब पर पहले भी हुई बड़ी कार्रवाई, ये खबरें भी पढ़ें:
➡️ देवास में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: ढाबों पर छापेमारी, व्हिस्की-वोदका सहित वाहन जब्त, 2 केस दर्ज
➡️ देवास में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई: 165 लीटर अवैध शराब व कार जब्त, भोपाल का आरोपी गिरफ्तार
➡️ टोंकखुर्द में आबकारी का बड़ा एक्शन: ढाबे से 103 पेटी अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
➡️ अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख़्त कार्रवाई, 11 प्रकरण दर्ज

Back to top button