राजनीति

West Bengal Election Result 2026: भाजपा की बड़ी जीत पर चापड़ा में जश्न, चौराहे पर फटाखे फोड़े, झालमुड़ी बांटी

Share

 

यह जीत पूरे देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है- सुनील पुरोहित

चापड़ा। West Bengal Election Result 2026 के नतीजों में भाजपा की बड़ी जीत के बाद चापड़ा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। चौराहे पर फटाखे फोड़े गए, झालमुड़ी बांटी गई और “जय श्री राम” के नारों के साथ खुशी जाहिर की गई।

😋 झालमुड़ी का स्वाद क्यों है इतना खास? कोलकाता के इस स्ट्रीट फूड की पूरी कहानी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित होते ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। पार्टी की जीत पर चापड़ा के प्रमुख चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जोरदार जश्न मनाया। चापड़ा में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। चौराहे पर फटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया गया और एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान “जय श्री राम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा

👉 यह भी पढ़ें- देवास में जन आक्रोश महिला सम्मेलन: विधायक पवार का बड़ा बयान, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

कार्यक्रम में भाजपा नेता सुनील पुरोहित, गंगाराम पाटीदार, किशोर यादव, शांतिलाल यादव, कांतिलाल पाटीदार, मुबारिक मंसूरी, आनंदीलाल पाटीदार, सुमित पाटीदार, गौरीशंकर पांचाल, निर्मला कारपेंटर, अखिल पुरोहित, नरेंद्र ठाकुर, मोहित पांचाल, राजेश बड़गुज़ारिया, लाला कारपेंटर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में यह ऐतिहासिक जीत एक मजबूत कदम है।”

👉 यह भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर देवास में भाजपा का हमला, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने आगे बताया कि वे देवास जिले के साथियों के साथ लगभग दो सप्ताह तक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सक्रिय रहे और लगातार जनसंपर्क किया। जिन सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, वहां भाजपा प्रत्याशियों की जीत ने कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा दिया है। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है।

Back to top button