राजनीति

देवास में जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं रैली

Share

 

मोदी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है- विधायक पवार

देवास। शहर में मंगलवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नारी सम्मान, महिला अधिकारों एवं जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देवास विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण भारतीय संस्कृति की पहचान है। महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान अवसर दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण को लेकर हाल ही में भाजपा ने प्रेस वार्ता भी की थी — 👉 ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला, पूरी खबर पढ़ें

कार्यक्रम की भूमिका भाजपा जिला महामंत्री एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम जिला सह प्रभारी राजेश यादव ने रखी तथा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम का मंच संचालन विनीता व्यास ने किया।

इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, मधु शर्मा, राखी झालानी, टीना बरेला, मनोरमा सोलंकी, शोभा गोस्वामी, खुशबू वर्मा, रितु सवनेर, बिंदु वर्मा, अखिल ठाकुर, दिव्या आहूजा, रवि जैन, ओम जोशी, मनीष सोलंकी एवं नवीन सिंह सोलंकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

सम्मेलन के पश्चात मल्हार स्मृति मंदिर से खेड़ापति मंदिर तक जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समापन खेड़ापति सरकार मंदिर पर कांग्रेस एवं विपक्षी दलों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग पर आक्रोशपूर्ण वातावरण रहा तथा महिला शक्ति के समर्थन में नारे लगाए गए। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Back to top button