शिक्षा

Dewas Polytechnic college Admission 2026: 4 मई से आवेदन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन पंजीयन

Share

 

देवास। Dewas में तकनीकी शिक्षा हासिल करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। वर्ष 2026-27 सत्र के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास (government Polytechnic college dewas) में डिप्लोमा कोर्सेस के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अगर आप घर बैठे पढ़ाई करना चाहते हैं, तो Best Govt Job Preparation Apps 2026 – बिना Coaching घर बैठे करें तैयारीकी यह सूची आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

ऑनलाइन पंजीयन 4 मई से शुरू होकर 29 मई 2026 तक चलेगा। इच्छुक छात्र घर बैठे आवेदन कर सकते हैं या संस्थान में निर्धारित समय पर पहुंचकर भी पंजीयन करवा सकते हैं।

हाल ही में जारी हुए MP Board 10th Result 2026: 499 अंक के साथ प्रतिभा बनीं टॉपर⁠ में भी छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

महाविद्यालय देवास की प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी जो 29 मई तक चलेगी। ऑनलाइन पंजीयन हेतु संस्था में डॉ. प्रियंक सुनहरे, प्रवेश प्रभारी के मोबाइल नम्बर 9617600775 से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

इसी तरह देवास की तीन छात्राओं ने प्रदेश मेरिट में बनाई जगह⁠ जिससे जिले का नाम रोशन हुआ है।

इच्छुक विद्यार्थी हेतु ऑनलाइन पंजीयन कराने हेतु संस्था में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dte.mponline.gov.in/ पर जाकर भी पंजीयन कर सकते हैं।

प्राचार्य, डॉ. भाटी ने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी संकाय और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है।विद्यार्थियों के लिए समय-सीमा के अंदर आवेदन कर प्रवेश लेकर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का स्वर्णिम अवसर है। महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Back to top button