राजनीति

मिथुन यादव बने भौंरासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Share

 

भौंरासा। प्रदेश में हाल ही में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 780 ब्लॉक अध्यक्षो का ऐलान किया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जिलों के अंतर्गत नवीन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।

इसी क्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ क्षेत्र के पूर्व विधायक सज्जनसिंह वर्मा व देवास जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी व पूर्व देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की अनुशंसा पर सोनकच्छ विधानसभा के भौंरासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मिथुन यादव को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। मिथुन यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के कट्टर समर्थकों में माने जाते हैं। यह अपनी पार्टी के लिए हमेशा तत्पर्य रहते हैं। इनके ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर ईस्ट मित्रों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया और जगह-जगह स्वागत भी किया गया। वहीं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा इन्हें बधाई दी गई।

इनकी नियुक्ति पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जीवनसिंह ठाकुर, नगजीराम यादव, रमेशचंद ईनानी, दिनेश यादव, पार्षद भादरसिंह भाटिया, अबरार गांधी, अफजल मंसूरी, संदीप चावड़ा, अनिल जायसवाल, मूलचंद उस्ताद, देवीसिंह लोधी, कांतिलाल यादव, राजेंद्र यादव पोलाय, रमेशचंद्र गुर्जर, कालू गुर्जर, सोनू यादव पोलाय, अमरसिंह यादव डकाच्या, सुनील उप सरपंच, मेहरबान सिंह यादव, चरण सिंह पंडाजी, अर्जुन गुर्जर बुधनगांव, चांद भाई, जितेंद्र धाकड़ काकड़ादा, दिनेश चौहान, मुकेश सोलंकी, इकबाल शेख, गुरुचरण गुर्जर, शुभम नागर, लकी बाबा, गणेश नागर, जयप्रकाश चौधरी आदि ने इन्हें बधाई दी।

Back to top button