भाजपा टोंकखुर्द मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया मंदसौर प्रभारी सुरेश आर्य का स्वागत

टोंकखुर्द। वरिष्ठ भाजपा नेता और नव नियुक्त भाजपा संगठन मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य के शुक्रवार को ग्राम आलरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
गौरतलब है कि सुरेश आर्य एक कुशल संगठक और समर्पित नेता हैं। संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन ही उनकी पहचान रही है। पूर्व में आर्य ने भोपाल संभाग के संगठन मंत्री रहते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु बूथ स्तर तक संगठनात्मक विस्तार किया था। आर्य की यह खूबी है कि वे अपने दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए जनता के बीच निरंतर संपर्क में रहते हैं। इन्होंने हमेशा समाज सेवा को प्राथमिकता दी है।
आर्य के स्वागत के अवसर पर महामंत्री राकेश सिंधल, लालसिंह पवार, नितेश पटेल, घनश्याम मंडलोई, हेमराज गोखले, लवी सिसोदिया, सुमित सिसोदिया, वंश सिंधल, अर्जुन सिंधल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



