धर्म-अध्यात्म

Holi परंपरागत रूप से मनाया होली का पर्व

Share

– होलिका का पूजन किया व गांव में निकाली गेर

पुंजापुरा (बाबू हनवाल।) होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं मजरे टोले में होलिका दहन किया गया। पुुंजापुरा में पंचायत भवन के पास होलिका दहन किया गया। दगोदना पठार में स्कूल के पास होलिका दहन हुआ। इस प्रकार क्षेत्र में अनेक स्थान पर होलिका दहन किया गया। महिलाओं ने पूजा की। बच्चों द्वारा गोबर की आकृति बनाकर होली पर चढ़ाया गया।

सुबह गांव के महिला-पुरुष एकत्रित होकर ढोल-बाजे के साथ होलिका दहन स्थल पर पहुंचे। गांव के मुखिया ने होलिका दहन किया। ग्रामीणों ने होलिका के चारों ओर चक्कर लगाकर कंडे के अंदर नारियल रखा और चारों तरफ पानी चढ़ाया। होलिका जलाने के बाद थाली में नमक रखकर जलती हुए आकृति एवं जलते हुए नारियल को सभी अपने घर पर ले गए।

छोगालाल जायसवाल ने बताया, कि नमक एवं जलती हुए आकृति व नारियल मवेशी को खिलाने पर कोई बिमारी नहीं आती है। अंत में महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा लौटे में पानी लेकर होली को ठंडा किया गया। इसके बाद गांव में गेर निकाली गई। जिनके यहां गमी हुई थी, वहां जाकर रंग-गुलाल किया गया। मुख्य रूप से प्रहलाद सांखला, महेश सांखला, शिवराज जायसवाल, राजेश पटेल, मोहन हनवाल, इंदरसिंह बर्फा, मनोहर जाधव आदि गेर में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button