राजनीति

शहीद भगत सिंह की जयंती पर आप पार्टी ने किया माल्यार्पण

Share

 

देश तभी ताकतवर होगा जब हम सब एकजुटता के साथ रहे- प्रदेश सह सचिव श्री ठाकुर

देवास। देश के वीर शहीद भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी द्वारा गजरा गियर चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह अमर रहे अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए।

सुनील सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा, कि देश के कई वीर बलिदानियों ने हंसते-हंसते अपने वतन के लिए अपने प्राणों को न्योच्छावर कर दिया। ऐसे महान देश भक्त के बलिदानों को जाया नहीं जाने देंगे। देश के लिए अपने वतन के लिए जिन्होंने अपने अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके विचारों को उनके सपनों को साकार करना हमारा परम कर्तव्य है। सभी लोग एक-दूसरे से आपस में सद्भावना के साथ रहे। तभी देश मजबूत और ताकतवर होगा।

इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव सुनील सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष आरपी झाला, दिपक मालवीय, पूर्व नगर अध्यक्ष सलमान सदर, संतोष लोहाना, रविन्द्र उपाध्याय, राहुल चन्द्रावत, अनुप टोप्पो, सूरज राठौड़, कन्हैयालाल दांगी, सादिक शेख़, तूफानसिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पूर्व नगर अध्यक्ष सलमान सदर ने दी।

Amaltas hospital

Related Articles

Back to top button