देवास
न्यू एकता कमेटी की ओर से पेश की गई चादर

शिप्रा। मोहर्रम की 7 तारीख को न्यू एकता कमेटी क्षिप्रा की ओर से अखाड़े के साथ सैयद दरियाव सांवली सरकार के यहां चादर चढ़ाई गई। न्यू एकता कमेटी के संयोजक नौशाद खान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चादर चढ़ाई गई। जगह- जगह चादर और जुलूस में शामिल हुए सभी युवा वर्ग और वरिष्ठजनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सभी को शरबत पिलाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा वर्ग, वरिष्ठ जन, समाजसेवी उपस्थित थे।






