देवास

सेवानिवृत्ति पर श्रमिक अशोक सिंह खींची का स्वागत कर साथियों ने दी भावभीनी विदाई

Share

 

देवास। सनफार्म कंपनी में लंबे समय से कार्यरत श्रमिक अशोक सिंह खींची की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों ने उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर कंपनी के श्रमिकों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिलसिंह ठाकुर, यशवंत सिंह राजपूत (पूर्व अध्यक्ष टोंककला सोसाइटी), पूर्व सरपंच बसंतसिंह खींची, रूपसिंह राजपूत, जितेंद्रसिंह पटेल (जनौली), प्रदीपसिंह खींची, अभिजीतसिंह गौड़ उपस्थित रहे। सभी ने अशोक सिंह खींची के अनुभव और समर्पण को याद किया। इस दौरान भावुक माहौल में सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।

Back to top button