सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलाया जाएगा, जिसमें भाजपा संगठन द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार विभिन्न जन सेवा को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वास्थ विभाग में बाबा भंवरनाथ मंडल अध्यक्ष टीना अनिल चावड़ा के मार्गदर्शन में मरीजों को फल वितरित किए। अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। स्वास्थ विभाग, नगर परिषद परिसर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल चावड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, भाजपा वरिष्ठ बाबूलाल डोडिया, हीरालाल चावड़ा, मांगीलाल पटेल, प्रेमचंद सेठी, गोरधन बोडाना, मनोहर यादव, बद्रीलाल लोधी, कमलसिंह यादव, बाबूजी राठौर, रमेशचंद हेडा, आरामसिंह कुमावत, कल्लू ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, मनीष यादव, अर्जुन सेंधव, मन्नान खान, अजबसिंह धाकड़, राजेश लोधी, छोटू उस्ताद, रमेश विश्वकर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इसी के साथ मुख्य परिषद अधिकारी प्रमिला ठाकुर, स्वास्थ विभाग के डॉ. जावेद पटेल, व समस्त कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता प्रदीप मंत्री ने किया।




