राजनीति

लंबे इंतजार के बाद टोंकखुर्द को मिला नया भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जताई खुशी

Share

 

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। लंबे समय से अटकी नियुक्ति पर आखिरकार विराम लग गया है। भाजपा ने टोंकखुर्द मंडल का नया अध्यक्ष जितेंद्र मंडलोई को बनाया है।

मंडलोई की नियुक्ति की खबर जैसे ही सामने आई, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर राज बहादुर सिंह कुशवाह, जसवंतसिंह राजपूत, गौतम सिंह राजपूत, विजेंद्र गुराडिया, कमल पटेल, राजेंद्रसिंह सेंधव, सुरेश अधिकारी, लखन गलोदिया, राजेंद्र बागनिया, भेरूलाल गलोदिया, निर्भयसिंह कराड़ा, संतोष पटेल, कमल चंद्रवंशी, मधुसूदन पटेल, मोहनसिंह खींची, मनोज मस्ताना, मोहन लाल भादेडीया, अरुण बैरागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नई नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने मंडलोई के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Back to top button