स्पोर्टस

हिन्द फौज सैनिक रिजवान कौसर ने मैराथन में लहराया परचम

Share

 

देवास। इंदौर में आयोजित स्टेडियम तिरंगा अल्ट्रा मैराथन में देवास के सपूत और हिन्द फौज के जांबाज रिजवान कौसर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवास का मान बढ़ाया।

मैराथन पांच कैटेगरी 24 घंटे, 12 घंटे, 6 घंटे, 3 घंटे और 2 घंटे में आयोजित हुई थी। इसमें रिजवान कौसर ने 6 घंटे की अल्ट्रा मैराथन में लगातार दौड़ते हुए 43 किमी की दूरी पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस शानदार उपलब्धि पर हिन्द फौज के कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि रिजवान का यह प्रदर्शन देवास ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

हिन्द फौज की ओर से कौसर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर हिन्द फौज संचालक कुमेर सिंह वर्मा, जिला पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन कोषाध्यक्ष चन्द्रकांत जगताप, देवास रनिंग ग्रुप के सदस्य डॉ. मायाराम चौहान, सुरेश शर्मा, मोना तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, सीमा गिरी, विकास गिरी, अश्विन पागनीश, श्रीजी अग्रवाल, रवि अग्रवाल, दीपिका बोरीवाल, आरती दायमा, अजय दायमा, ताशीन शेख, सृजनिका लोखंडे, पंकज जायसवाल, पुनीत गिरी, मेघना पुरोहित, कृतिका निरखे, वंदना बक्षी उपस्थित थे। संचालन हिन्द फौज कार्यकारणी संचालक खुशबू पागनिश ने किया एवं अभार रीना पटेल ने माना।

Related Articles

Back to top button