धर्म-अध्यात्म

शारदोत्सव का कल होगा समापन

Share

 

रात्रि जागरण कर मां कात्यायनी की आराधना, हवन-पूजन व गरबा के साथ भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत हुए में श्रद्धालु

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। ग्राम बेहरी में चल रहे सात दिवसीय शारदोत्सव का समापन गुरुवार को मां कात्यायनी के विधिवत हवन-पूजन एवं गरबी विसर्जन के साथ किया जाएगा।
पिछले सात दिनों से पूरा गांव मां की भक्ति में लीन है। दशहरा पर्व के बाद से प्रारंभ हुए इस गरबी महोत्सव में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे आरती के बाद भक्तजन परंपरागत रूप से गरबी लेकर मां के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे।हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां कात्यायनी के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

बुधवार रात्रि को मां कात्यायनी के मंदिर प्रांगण में पूरे गांव के श्रद्धालु एकत्रित होंगे। मां की बेदी पर पवित्र ज्योत जलाकर भक्ति संगीत और देवी गीतों के साथ रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर पुजारी पं. अंतिम उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को विशेष पूजन और हवन के बाद मां कात्यायनी की गरबी का विसर्जन समीपस्थ गुनेरी नदी में विधि-विधान से किया जाएगा। विसर्जन से पूर्व बैंड-बाजे और शोभायात्रा के साथ पूरे गांव में नगर भ्रमण निकाला जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि यह गरबी परंपरा वर्षों से चली आ रही है। गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर फसलों की कामना के लिए हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।

Amaltas hospital

Back to top button