धर्म-अध्यात्म

जितेन्द्र पुरोहित बने जन परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष

Share

देवास। अखिल भारतीय स्तर की गैर राजनीतिक एवं सामाजिक संस्था जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव एवं सह समन्वयक केपी अग्निहोत्री की अनुशंसा पर जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन के त्रिपाठी ने समाजसेवी एवं पत्रकार जितेंद्र पुरोहित को जन परिषद का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

संस्था के महासचिव अजय श्रीवास्तव नीलू के अनुसार जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो गत 36 वर्षों से सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ कई ऐतिहासिक व अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर 12 अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 275 से अधिक व विदेशों में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो रचनात्मक व सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक व राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।

जनपरिषद ने श्री पुरोहित को सर्वप्रथम उज्जैन संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया था, बाद में उनकी कार्य कुशलता के आधार पर मालवा का संयोजक बनाया था। संयोजक बनने के बाद उन्होंने 29 चैप्टर का गठन किया। संस्था ने इस उपलब्धि पर अब प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

Back to top button