धर्म-अध्यात्म

जीवन में सुख पाना चाहते हैं, तो पहले मन को समझाएं- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

Share

 

देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में वरिष्ठ शिक्षक पीएन तिवारी, आदित्य खत्री, दिनेश मिश्रा, महेंद्र सिंह गेहलोद, नारायण आचार्य, नवनीत तिवारी, आदित्य दुबे, प्रकाश चव्हाण, राजेंद्र गोयल, राजेश खत्री, रवि श्रीवास्तव, सुरेंद्र राठौर, विशाल शर्मा का शाल-श्रीफल के साथ दुपट्टा डालकर सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने कहा, कि शांति और प्रेम को अपना मार्गदर्शक बनाओ। इस संसार में सबसे मूल्यवान है आपकी सोच। जैसे ही आप अपने विचारों को दिव्यता से भरते हैं, जीवन भी दिव्य बनना शुरू हो जाता है। आगे कहा कि शिक्षक आपके साथी है, जो खुद जलाकर दूसरों को प्रकाशमान बनाते हैं, जो अज्ञानता का अंधकार दूर कर जीवन को अनंत प्रकाश से भर देते हैं। हर अनुभव में कल्याण छुपा है। बस दृष्टि बदलने की देर है। यदि जीवन में सुख पाना चाहते हैं तो पहले मन को समझाओ। क्रोध, चिंता, अपेक्षाएं यह सब बोझ हैं। जब आप इन विकारों को छोड़ते हैं, तो आत्मा का असली तेज बाहर आ जाता है।

आप एक दिव्य आत्मा हो, ज्ञान और शक्ति से भरे हुए हो। बस खुद को पहचानने की देर है। परम पिता की याद से हर कठिनाई आसान हो जाती है। आत्मा तो हमेशा से जानती है, कि सही क्या है। चुनौती तो मन को समझने की है। यदि मन को आत्मा रूपी लगाम से काबू कर लिया जाए तो जीवन रूपी गाड़ी सरलता से पार हो जाती है। इस अवसर पर संस्था से जुड़े भाई-बहन उपस्थित थे।

 

Back to top button