देवास

‘आनंद उत्सव’ में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने कुर्सी दौड़, नीबू रेस और रस्साखींच में की भागीदारी

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम कैलोद में ‘आनंद उत्सव’ में बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने उत्साह से सहभागिता कर आनंद उठाया।

आनंद विभाग की समन्वयक डॉं. समीरा नईम ने बताया कि देवास जिले में लगभग 295 स्थानों पर यह आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम कैलोद में ग्रामीणों ने सहभागिता कर पारंपरिक खेलों का आनंद लिया। आनंद के रूप में जिला पंचायत की टीम से मनीष वैद्य तथा कृपाली राणा ने इसमें भाग लिया। यहां के द कृष्णकुंज एकेडमी स्कूल परिसर में कबड्डी, खो-खो, कुर्सी दौड़, नींबू रेस, रस्सी खींच एवं अन्य पारम्परिक खेलों के साथ सांस्कृतिक आयोजन हुए।

विजेताओं को विधायक प्रतिनिधि बलराम चौधरी, जनपद प्रतिनिधि रानी राहुल चौधरी, सरपंच राजूबाई श्यामलाल चौधरी, उपसरपंच सुभाष चौधरी, शिक्षक प्रकाश चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता कमल चौधरी, अश्विन चौधरी आदि ने प्रमाण पत्र भेंट किए। पंचायत सचिव रमेशचंद्र मंडलोई ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। डॉं. सुनील उपाध्याय और रितेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Back to top button